{"_id":"571a614d4f1c1b4a2b8b4945","slug":"the-collision-killed-in-the-truck-parked-truck-driver-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में मारी ट्रक ने टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में मारी ट्रक ने टक्कर, चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से खड़े ट्रक के चालक की मौत हो गई जबकि खलासी सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय हादसे का शिकार हुआ चालक ट्रक के इंजन में पानी डाल रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। राजस्थान के लहचरा गांव निवासी भूरा सिंह (35) पुत्र रूप राम सिंह ट्रक
चालक था। गुरुवार को वह अपने खलासी अशोक कुमार (35) निवासी इंडोन सिटी राजस्थान के साथ ट्रक में माल लादकर कोटा राजस्थान से कलकत्ता जा रहा था। शुक्रवार की सुबह चार बजे जब ट्रक एट थाना क्षेत्र के गांव गिरथान के पास पहुंचा तभी उसका इंजन गर्म हो गया। इस पर चालक ने ट्रक रोका और इंजन में पानी डालने लगा। इसी दौरान कानपुर की ओर
से आ रहे ट्रक चालक ने खडे़ ट्रक में सामने से टक्कर मार दी। इससे दोनाें ट्रकों के बीच में फंसकर भूरा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। खलासी अशोक और सवाली के रूप में बैठे रामप्रकाश (30) निवासी गौती थाना एरच झांसीजो ट्रक में बैठे थे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और घायलाें को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे को अंजाम देने के बाद दूसरे ट्रक के चालक व खलासी मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
ट्रेन से गिरकर युवक घायल
इंटरसिटी ट्रेन से कानपुर जा रहा युवक स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी सिपाहियाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डाक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। मुहल्ला इंद्रानगर निवासी ओमकार सिंह(40) शुक्र वार की सुबह कानपुर जाने के लिए स्टेशन पहुंचा और टिकट लेने लगा। इस दौरान
ट्रेन चल दी। वह टिकट लेकर भागा और चलती ट्रेन में चढ़ने लगा तभी उसके हाथ हैंडल से छूट गए और वह नीचे गिर गया। उसका एक हाथ पटरी पर आकर कट गया। सूचना मिलते ही जीआरपी सिपाही मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टराें ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रिफर कर दिया।