{"_id":"669ee924d910e39cb805b454","slug":"the-car-turned-into-a-ball-of-fire-due-to-a-short-circuit-the-passengers-jumped-out-and-ran-away-orai-news-c-224-1-ori1001-117585-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: शार्ट सर्किट से आग का गोला बनी कार, सवार कूदकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: शार्ट सर्किट से आग का गोला बनी कार, सवार कूदकर भागे
Tue, 23 Jul 2024 04:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
एट/उरई। शार्ट सर्किट से कार में आग लग गई। इससे कार सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई और दमकल को सूचना दी। टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी जल गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी कन्हैया गुप्ता सोमवार को अपने पांच साथियों के साथ कार से एट थाना क्षेत्र के बैरागढ़ स्थित मां शारदा मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे, जैसे ही उनकी कार हरदोई गुर्जर बैरागढ़ रोड के पास पहुंची तभी कार में शार्ट सर्किट से आग लग गई। चालक कुछ समझ पाता कि आग से कार धू-धूकर जलने लगी। इस पर चालक ने बंबी के किनारे कार खड़ी कर दी और सभी ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। गनीमत रही कि कार सवार पूरी तरह से सुरक्षित हैं।