{"_id":"632caa6824148539cb08a358","slug":"the-bus-entered-the-highway-uncontrollably-orai-news-knp71956171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे की खंती में अनियंत्रित होकर घुसी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे की खंती में अनियंत्रित होकर घुसी बस
विज्ञापन
एट। झांसी-कानुपर हाईवे पर यात्रियों को लेकर जा रही परिवहन विभाग की बस बुधवार शाम मवेशी को बचाने में अनियंत्रित होकर खंती में घुस गई। हादसे में बस सवार सभी यात्री सकुशल बच गए। उन्हें दूसरी बस से भिजवाया गया।
झांसी से सवारी लेकर उरई की ओर आ रही बस एट थाना क्षेत्र के पिंडारी मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे से बस सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया।
चीख पुकार सुनकर मदद को पहुंचे राहगीरों ने यात्रियों की मदद कर उन्हें इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला। चालक के अनुसार डिवाइडर पर मवेशियों का झुंड बैठा था। दूसरी साइड पर झांसी की ओर जा रहे ट्रक का अचानक टायर फटने से घबराए मवेशी अचानक भागक र हाईवे पर आ गए, जिस कारण हादसा हुआ।