{"_id":"651c5b141c655b1482000996","slug":"the-building-is-ready-waiting-for-handover-for-two-years-orai-news-c-224-1-ori1001-4910-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बिल्डिंग है तैयार, दो साल से हैंडओवर का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बिल्डिंग है तैयार, दो साल से हैंडओवर का इंतजार
Tue, 03 Oct 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
रामपुरा। विकासखंड रामपुरा की ग्राम पंचायत सिद्धपुरा में साधन सहकारी समिति की बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूर्ण हुए लगभग दो वर्ष हो चुके हैं।
ग्राम पंचायत सिद्धपुरा में लगभग दो वर्ष पहले साधन सहकारी समिति के भवन का निर्माण कराया जा चुका हैं लेकिन बिल्डिंग का अभी तक हैंडओवर नहीं किया गया। जिससे ग्रामीणों को खेतों के लिए खाद लेने करीब 10 किलोमीटर दूर रामपुरा आना पड़ता हैं।
भवन के बाहर प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र का बोर्ड लगा दिया गया है। केंद्र सुचारू रूप से चालू न होने पर क्षेत्रीय किसानों को खाद बीज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद साधन सहकारी समिति का संचालन न होने से नादिया पार के किसानों में नाराजगी व्याप्त है। प्रधान प्रतिनिधि रवींद्र कुमार समेत नादियापार क्षेत्र के किसानों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द नए भवन को समिति को हस्तांतरित करवाया जाए अन्यथा किसान आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।