फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The brother-in-law killed the woman with an ax

देवर ने कुल्हाड़ी से की महिला की हत्या

Sun, 11 Sep 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The brother-in-law killed the woman with an ax
सिरसाकलार (उरई)। कस्बे के भदेख रोड मोहल्ले में देवर ने शनिवार दोपहर अपनी भाभी पर कुल्हाड़ी से हमलाकर उसे मार डाला। घटना के वक्त वह सो रही थी। पति जानवरों को चराने गया था। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस हत्या की वजह पता करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

भदेख रोड निवासी पान सिंह खेती-किसानी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी पूजा (36) को उसका सबसे छोटा भाई सात साल पहले नागपुर से लेकर आया था।
विज्ञापन

घर आने पर सबने बड़ा होने के कारण पूजा की शादी पान सिंह से करा दी। पूजा पहले से शादीशुदा थी। पहले पति से दो बेटियां और एक बेटा है।
पान सिंह पत्नी और दूसरे नंबर के भाई मुनेश उर्फ राजू पाल के साथ रहता था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे पूजा घर में सो रही थी। तभी मुनेश ने उसके सिर और चेहरे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े तो आरोपी मौके पर कुल्हाड़ी फेंक कर फरार हो गया। लोगों ने पुलिस और उसके पति को सूचना दी।
पुलिस महिला को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। थाना प्रभारी के अनुसार हत्यारोपी की तलाश में टीम लगाई गई है। हत्या की वजह पता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed