Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The brilliance of fireworks along with the light of lamps

Jalaun News: दीपों की रोशनी के साथ आतिशबाजी की उमंग

Mon, 20 Oct 2025 09:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
The brilliance of fireworks along with the light of lamps
उरई। दीपावली का पर्व नगर व ग्रामीण क्षेत्र में उल्लास, उमंग और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। दीपों की रोशनी से गलियां, मोहल्ले और घर जगमगा उठे। पटाखों की गूंज के बीच पूरा नगर आनंद और उल्लास में सराबोर दिखाई दिया। लोगों ने परंपरा और श्रद्धा के साथ मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की आराधना कर खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

दीपावली की शाम होते ही नगर के घर, मंदिर और बाजार दीपों की सुनहरी आभा से चमक उठे। लोगों ने घरों को दुल्हन की तरह सजाया था। शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से लक्ष्मी-गणेश की पूजा-अर्चना की गई। बच्चों महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने दीप जलाकर और रंगोली बनाकर आनंद व्यक्त किया। युवाओं में आतिशबाजी को लेकर उत्साह देखने को मिला। देर रात तक आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता रहा। मिठाइयों, दीयों, और पटाखों की दुकानों पर खरीदारों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों ने अपने प्रियजनों के लिए उपहार और मिठाइयों की जमकर खरीदारी की। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही, जहां लोगों ने पूजा-पाठ कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर दीपों से सजा दिखाई दिया। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी ने आतिशबाजी का आनंद लिया और दीप पर्व की खुशियों में शामिल हुए। लोग एक-दूसरे के घर पहुंचकर मिठाई और उपहार देकर शुभकामनाएं देते नजर आए। प्रशासन की ओर से पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बाजार सहित अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट
मिठाई की दुकान पर रही भीड़, करीब डेढ़ करोड़ की खरीदारी
दीपावली के दिन दिन भर मिठाई की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। शुगर फ्री मिठाई, काजू कतरी, अंजीर बर्फी, मेवा लड्डू, केसरिया बूंदी लड्डू आदि खूब बिके। रात तक मिठाई की दुकानें गुलजार रहीं। मिठाई के साथ गिफ्ट हैंपर, चाकलेट, ड्राई फ्रूट आदि की बिक्री हुई। व्यापारियों का दावा है कि जिले में करीब डेढ़ करोड़ की मिठाई की खरीदारी हुई है।





कमल के फूल की सबसे ज्यादा डिमांड, दो सौ तक बिका एक फूल
उरई। दीपावली के पूजन में सबसे ज्यादा महत्व कमल के फूल का होता है। इससे चलते हर कोई कमल का फूल खरीदने के लिए मालियों की दुकानों पर लाइन लगा हर कोई कमल के फूल की डिमांड कर रहा था। इस बाद कमल का फूल सौ से 200 तक का बिका। (संवाद)







रंग, बिरंगी झालरों से जगमगा नगर

एट। नगर पंचायत में रंग बिरंगी झालरों की रोशनी से नगर जगमगा उठा। दीपावली पर्व के दिन में बाजारों में खरीदारी हुई। रात में तरह-तरह की दीपों और बिजली के उपकरणों से धूम रही। घर-घर में दीपावली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। घरों में अनेक प्रकार के पकवान बनाए गए। दीपावली पर मां लक्ष्मी की पूजा के लिए पूरा नगर सजा हुआ घर व प्रतिष्ठानों से लेकर मंदिरों तक भव्य सजावट की गई है। दिवाली पर नगर का शानदार नजारा दिखाई दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed