{"_id":"62547049cbfe325edd56c91a","slug":"the-branches-of-the-sangh-are-the-school-of-social-harmony-orai-news-knp6906612113","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ की शाखाएं ही सामाजिक समरसता की पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ की शाखाएं ही सामाजिक समरसता की पाठशाला
विज्ञापन
कोंच। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग ने सोमवार को रामतलैया स्थित वाल्मीकि मंदिर में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती सामाजिक समरसता के रूप में मनाई। मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि आरएसएस की शाखा सामाजिक समरसता की एकमात्र पाठशाला है। जहां बगैर किसी भेदभाव के सबको समान रूप से अपने साथ लेकर राष्ट्र के नव निर्माण का कार्य निरंतरता के साथ हो रहा है।
पालिकाध्यक्ष डॉ सरिता वर्मा, संघ के विभाग सेवा प्रमुख पूरनलाल, नगर संघचालक नरोत्तम स्वर्णकार, खंड प्रचारक उपेंद्र आदि ने महात्मा ज्योतिबा फुले को एक सशक्त समाज सुधारक बताया। बाल्मीकि समाज के होरीलाल, रामकिशुन, लोकसिंह, भगवती, जगदीश, बलराम, भूरेलाल, आशीष आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन मयंक मोहन गुप्ता व आभार संघ के जिला सेवा प्रमुख विपिन निरंजन ने व्यक्त किया।
इस दौरान चेतन शाह, संतोष तिवारी, सुनील लोहिया, महेंद्र सोनी, आशुतोष रावत, चतुर्भुज चंदेरिया, शिशिर प्रताप, अनुज गहलौत, आकाश उदैनिया आदि रहे। उधर, लाजपत नगर स्थित बीवीएन एकेडमी में कुशवाहा समाज द्वारा पूर्व जिला पंचायत सदस्य कन्हैयालाल कुशवाहा की अध्यक्षता व महिला नेत्री ममता कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। संचालन भूपेंद्र कुशवाहा ने किया। जागेश्वर, जाहर सिंह, विनोद कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, विजय, दुर्गेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फुले का जीवन प्रेरणास्रोत
उरई। राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड की ओर से अधिवक्ता भवन में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। ब्रिगेड के प्रदेश प्रभारी विवेक सैनी, उपेंद्र प्रताप सिंह, अंशुमान दीक्षित, भूपेंद्र कुमार, अभिषेक पाठक, कौशल किशोर, पल्लवी यादव, राहुल प्रकाश, अनुरुद्ध ने फुले जी का सामाजिक परिवर्तन का संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। देश को फिर से फुले जी जैसे क्रांतिकारी की जरूरत है। (संवाद)
ज्योतिबा फूले की जंयती मनाई
जालौन। जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को नगर के चुर्खी रोड स्थित मोहन सिंह के आवास पर महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती मनाई गई। जेडीसी बैंक अध्यक्ष मूलशरण कुशवाहा ने कहा कि उस दौर में ज्योतिबा फूले ने अपनी पत्नी को शिक्षा दिलवाकर उन्हें महिला शिक्षक के रुप में समाज के सामने लोगों को शिक्षित होने का संदेश दिया। इस दौरान एडवोकेट बृजमोहन, अनुरोध, मोहन सिंह , अरुण मुनीम, मुहर सिंह, गोविंद सिंह, देव सिंह छानी, शिवाजी कुशवाहा आदि मौजूद रहें।
पथ संचलन आज
जालौन। आरएसएस के जिला संपर्क प्रमुख राकेश लाक्षाकार ने बताया कि 12 अप्रैल को शाम चार बजे से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर व जालौन खंड के स्वयंसेवकों को पथ संचलन गणवेष में नगर के विभिन्न मार्गों से निकलेगा। जो सरस्वती शिशु मंदिर से शुरु होकर इलाहाबाद बैंक, झंडा चौराहा, पानी की टंकी, तहसील रोड, देवनगर चौराहा, छोटी माता मंदिर होते हुए शिशु मंदिर पर आकर समाप्त होगा। (संवाद)