फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of the woman was buried in the house for one and a half years

डेढ़ साल से घर में ही दफन था महिला का शव

Sun, 05 Jan 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
The body of the woman was buried in the house for one and a half years
जालौनः उरई के रामनगर में महिला विनीता का हत्यारोपी पति प्रमोद - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। डेढ़ साल पहले पत्नी की हत्या कर शव घर में ही दफनाने और ऊपर पक्का फर्श बनवा देने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पत्नी को लापता बताकर बरगला रहे शख्स की मायके वालों ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस की सख्ती पर राज खुला। लापता बताई गई महिला का कंकाल बताई गई जगह की खुदाई करने पर हासिल हो गया।
विज्ञापन

आरोप के घेरे में है शहर के रामनगर का रहने वाला प्रमोद। हरियाणा के किसी शहर में पानी पूरी बेचने वाले प्रमोद के पिता खेमचंद्र दिल्ली स्थित राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मी हैं। प्रमोद द्वारा लगभग डेढ़ साल से पत्नी विनीता (29) को लापता बताने पर विनीता की मां उर्मिला ने पुलिस को 29 दिसंबर को प्रार्थना पत्र देकर मदद मांगी। पुलिस ने शुक्रवार शाम प्रमोद को उरई स्टेशन रोड से पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ की तो पत्नी की हत्या कर शव घर के पिछले हिस्से में दफन कर ऊपर से फर्श बनवा देने की जानकारी मिली। शनिवार को पुलिस ने बताए गए स्थान पर खुदाई कराके महिला का कंकाल बरामद किया।
विज्ञापन

मायके वालों का कहना है कि आठ साल पहले विनीता और प्रमोद की शादी हुई थी। तीन बच्चियां कनिका (6), गुंजन (4), परी (2) भी हैं। बेरोजगारी जैसे हालात में रहने वाला प्रमोद दहेज में रकम मांगता था। मांग पूरी न होने पर पत्नी की जान ले ली और लापता बताकर गुमराह करता रहा। सीओ संतोष कुमार का कहना है कि कंकाल का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जरूरत पर डीएनए जांच भी कराई जाएगी। कोतवाल शिवगोपाल वर्मा ने बताया कि आरोपी प्रमोद अहिरवार पुत्र खेमराज व उसके परिजनों के खिलाफ हत्या व हत्या कर साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज हो गया है। परिजनों के नाम व उनकी संख्या विवेचना में सामने लाए जाएंगे।

जालौनः उरई में मृतका विनीता की फाइल फोटो।

जालौनः उरई में मृतका विनीता की फाइल फोटो।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed