फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of the missing youth was found hanging from a tree

Jalaun News: लापता युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला

Wed, 04 Jun 2025 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The body of the missing youth was found hanging from a tree
ऊमरी। लापता युवक का शव मंगलवार को खेत में लगे पेड़ से फंदे पर लटका मिला। पास ही उसकी बाइक खड़ी थी। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी कस्बा निवासी जितेंद्र परिहार (35) सोमवार की शाम बाइक लेकर घर से बाहर निकल गया। रात को वह नहीं लौटा। पिता अभिलाख ने बताया कि रात में जब उसका फोन लगाया तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर रातभर उसकी खोजबीन चलती रही, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार सुबह उसका शव खेत में लगे नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि जितेंद्र खेती के साथ-साथ दूध डेयरी का भी संचालन करता था। उसके एक बेटा है। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ राम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य लिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed