{"_id":"6954343b7e3f53a9c70508f9","slug":"the-body-of-the-missing-petrol-pump-accountant-was-found-in-a-ditch-murder-is-suspected-orai-news-c-224-1-ori1005-138613-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: खाई में पड़ा मिला लापता पेट्रोल पंप के मुनीम का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: खाई में पड़ा मिला लापता पेट्रोल पंप के मुनीम का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
कोंच। घर से पेट्रोप पंप पर ड्यूटी के लिए निकले लापता मुनीम का शव नदीगांव थाना क्षेत्र में खाई में पड़ा मिला है। पास में ही उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हालत में मिली है। परिजनों का कहना है कि उनकी हत्या कर शव को खाई में फेंका गया है।
एट थाना क्षेत्र के हरदोई गूजर निवासी बसंत पाल उर्फ बबलू (45) नदीगांव रोड स्थित एसएस ठाकुर के पेट्रोल पंप पर मुनीम का काम करते थे। सोमवार को भी वह ड्यूटी जाने के लिए घर से निकल गए लेकिन वह ड्यूटी नहीं पहुंचे। परिजनों ने जब फोन लगाया तो नंबर बंद बताने लगा। परिजनों ने एट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रात में भी उनका पता नहीं चला। सुबह करीब सात बजे उनका शव नदीगांव रोड पर पेट्रोल पंप से करीब दस किलोमीटर आगे सदूपुरा के पास खाई में पड़ा मिला। उसके सिर में हेलमेट लगा था, जबकि एक हाथ का ग्लव्स पेड़ पर लटका था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। भाई अशोक पाल का कहना है कि उनके छोटे भाई की हत्या कर शव को खाई में फेंका गया है। बसंत के बेटा व बेटी है। उसकी मौत से पत्नी सुनीता पाल सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
वर्जन
पेड़ से टकराकर बाइक खाई में गिरी है। हादसे में युवक की जान गई है। इसके बाद भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
परमेश्वर प्रसाद, सीओ कोंच।