फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of an old woman was found naked and bleeding

Jalaun News: वृद्धा का नग्न अवस्था में मिला लहूलुहान शव

Wed, 19 Mar 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 19 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The body of an old woman was found naked and bleeding
कोंच (जालौन)। घर में अकेली रह रही वृद्धा का शव नग्नावस्था में खून से लथपथ हालत में बरामदे में पड़ा मिला। परिजनों की सूचना पर एसपी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की। परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। वृद्धा को घसीटे जाने के भी निशान मिले हैं।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के एक गांव में 58 वर्षीय महिला घर में अकेली रहती थीं। उनका पुत्र परिवार के साथ आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में रहकर पानी-पूरी का धंधा करता है। खर्च के लिए महिला कंडे बनाकर बेचती थी। सोमवार रात करीब दस बजे तक लोगों ने महिला को घर के बरामदे में पड़ी चारपाई पर लेटे देखा था। मंगलवार दोपहर तक जब वह घर से बाहर नहीं आईं तो सामने काम कर रहे मजदूर ने झांककर देखा। वृद्धा जमीन में पड़ी दिखाई दी।
विज्ञापन

उसने पड़ोसियों व परिजनों को जानकारी दी। वृद्धा के भतीजे पहुंचे और अंदर जाकर देखा तो होश उड़ गए। वृद्धा नग्न अवस्था में खून से लथपथ पड़ी थी। उसके सिर पर किसी वजनी चीज से हमला किया गया था। हत्या के बाद उसके शव को घसीटा भी गया था। वहां लगे खून के निशान गवाही दे रहे थे कि महिला की बेरहमी से हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भतीजों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। वृद्धा का ब्लाउज शव के पास पड़ा था। आरोपियों ने उसके ऊपर रजाई डाल दी थी। सूचना पाकर एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार, सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य एकत्रित किए। सीओ का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चलेगी। जांच पड़ताल की जा रही है।

पड़ोसी के घर के जीने पर मिले खून के निशान
पड़ोसियों ने बताया कि दस बजे तक वह घर के दरवाजे खोले रखती थीं। अकेली होने पर कुछ महिलाएं उनके पास आकर बैठ जाती थीं। सोमवार रात भी वह दस बजे तक बैठी रही। इसके बाद दरवाजे बंद हो गए। दोपहर में जब उसका शव अंदर मिला तो लोग सन्न रह गए। आर्थिक रूप से कमजोर होने से वह खाने पीने में भी लोगों से मदद मांगती थीं। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि पड़ोसी के मकान के बाहर वाले हिस्से में बने जीने में भी खून के निशान हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी हत्या करने के बाद पड़ोसी के जीने से होकर भागे हैं। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।


सात माह पहले हो गई थी बड़े बेटे की मौत
वृद्धा के पति की कई वर्षों पहले मौत हो चुकी है। जबकि सात माह पहले उसके बड़े बेटे की भी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। छोटा बेटा आंध्र प्रदेश में रहता था, इस वजह से वह अकेली ही रहकर अपनी गुजर बसर कर रही थी। परिजनों ने बताया कि 25 फरवरी को उसका छोटा बेटा गांव से गया है। दोपहर में जिसने भी सुना कि उसकी मौत हो गई है तो लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed