{"_id":"68910f6de74aeca6f1049d72","slug":"the-body-of-an-old-man-missing-for-three-days-was-found-in-a-drain-orai-news-c-224-1-ori1001-132777-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: तीन दिन से लापता वृद्ध का शव नाले में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: तीन दिन से लापता वृद्ध का शव नाले में मिला
विज्ञापन
उरई। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के कोढ़ा किर्राही गांव निवासी राजेंद्र उर्फ रजिंदे (75) का शव रविवार को नाले में पड़ा मिला है। जानकारी पर पहुंचे परिजनों बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया। उनके बड़े भाई की भी 11 दिन पहले नाले में गिरने से मौत हो गई थी।
परिजनों ने बताया कि गुरुवार को वह खाना खाने के बाद खेतों पर गए थे। शाम को वह नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन की। कोई पता नहीं चला। परिजन तीन दिन तक उनकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार को उनका शव गांव में स्थित नाले में पड़ा मिला।
ग्रामीणों ने बताया कि यमुना में आई बाढ़ से नाले में पानी भरा था। जलस्तर कम होने से जब पानी कम हुआ तो वृद्ध का शव दिखाई दिया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि नाला पार करते समय उनकी गिरने से मौत हो गई है। बताया कि 23 जुलाई को उसके भाई अवध नारायण की भी नाले में गिरने से मौत हो गई थी। इनकी त्रयोदशी अभी नहीं हो पाई थी। 11वें दिन दूसरे भाई की मौत हो जाने से घर में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी पीके सिंह का कहना है कि उन्हें परिजनों ने कोई सूचना नहीं दी है।