फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of a youth found hanging on a tree outside the village

गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Wed, 15 Jul 2020 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
The body of a youth found hanging on a tree outside the village
गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

तीन माह पहले लॉकडाउन में गांव लौटा था, आर्थिक स्थिति खराब थी
कुठौंद। युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर रस्सी से लटकता मिला। युवक का शव लटकता देख ग्रामीणों ने परिजनों को खबर दी। सूचना पाकर बदहवाश परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक, युवक तीन माह पहले ही लॉकडाउन में अपने गांव आया था और काम न होने से आर्थिक रूप से परेशान चल रहा था।

कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम कैथवा में गांव के बाहर खेतों में ग्रामीण अपने जानवर चरा रहे तभी उनकी नजर एक पेड़ पर फांसी पर लटक रहे युवक के शव पर पड़ी तो लोगों में हड़कंप मच गया। जब पास जाकर देखा तो शव गांव निवासी सुकेश कुमार के पुत्र राहुल (25) का निकला। ग्रामीणों ने इसकी खबर तत्काल परिजनों को दी तो सभी परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए और चीख पुकार मच गई। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कि राहुल आंध्रप्रदेश में पानी पूरी का धंधा करता था। लॉकडाउन की वजह से तीन माह पहले अपने गांव लौटकर आया था और तब से वह आर्थिक तंगी का शिकार था, कई जगह कोशिश करने पर भी उसे काम नहीं मिल रहा था। अनुमान है कि इसी कारण उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed