फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of a woman was found hanging under suspicious circumstances

Jalaun News: संदिग्ध हालात में महिला का शव फंदे पर लटका मिला

Tue, 10 Dec 2024 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 10 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
The body of a woman was found hanging under suspicious circumstances
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के चंदुर्रा में संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर सीओ, कोतवाली पुलिस फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चंदुर्रा गांव निवासी धीरज राठौर की 24 वर्षीय पत्नी रिया का शव सोमवार सुबह कमरे में लगे हुक से साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि रिया की शादी वर्ष 2019 में धीरज राठौर से हुई थी। सुबह उसने अपने बेटे धुव्र (4) को तैयार कर स्कूल भेजा। बताया कि ससुर व पति खेत पर पानी लगाने गए थे। महिला घर में अकेली थी। घटना की सूचना पाकर सीओ अर्चना सिंह व कोतवाल अरुण कुमार राय मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। जानकारी पर पहुंचे मृतका के मायके कैलिया थाना क्षेत्र के बेड़ा गांव निवासी पिता विनोद ने बेटी को परेशान किए जाने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को भी तहरीर दी है। सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed