{"_id":"671809ab9eeed302020e946c","slug":"the-body-of-a-teenager-was-found-hanging-orai-news-c-224-1-ori1005-121305-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: किशोर का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: किशोर का शव फंदे पर लटका मिला
Wed, 23 Oct 2024 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
कोंच। किशोर का शव घर के कमरे में लगी बल्ली में साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कैलिया थाना क्षेत्र के कुदारी गांव निवासी अजय कुशवाहा (17) का शव मंगलवार सुबह कमरे में लगी बल्ली के सहारे साड़ी के फंदे पर लटका मिला। घटना के वक्त उसकी मां गुड्डी देवी ही घर में अकेली थी। उन्होंने देर तक जब अजय नहीं उठा तो दरवाजा खटखटाया पर कोई उत्तर नहीं मिला। इस पर उन्होंने पड़ोसियों को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतरवाया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का अपने बड़े भाई प्रदीप से विवाद हुआ था। इसके बाद बड़ा भाई घर से चला गया था। मंगलवार को उसका शव फंदे पर लटका मिला है। उसकी मौत से मां का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।