फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of a man found lying in a pool of blood on the road along with his bike

Jalaun News: बाइक सहित सड़क पर खून से लथपथ मिला व्यक्ति का शव

Sun, 04 Oct 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The body of a man found lying in a pool of blood on the road along with his bike
बाइक सहित सड़क पर खून से लथपथ मिला व्यक्ति का शव
= परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस प्रथमदृष्टया हादसा मानकर कर रही जांच; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण होगा स्पष्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच/पहाड़गांव। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरोदा कला में शनिवार सुबह प्राथमिक विद्यालय के पास मोड़ पर सड़क के बीच एक्सेल सुपर पावर बाइक और उसके पास व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस प्रथमदृष्टया इसे सड़क हादसा मानकर जांच कर रही है।
कैलिया थाना क्षेत्र के रामप्रकाश अहिरवार (58) शुक्रवार रात खाना खाने के बाद अपने बिस्तर पर सो गए थे। शनिवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं शौचक्रिया के लिए बाहर जा रही थीं। प्राथमिक विद्यालय के पास मोड़ पर कूड़ा मार्ग पर सड़क के बीच बाइक और उसके पास रामप्रकाश का शव पड़ा दिखाई दिया। महिलाओं ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने घर पहुंचकर देखा तो रामप्रकाश बिस्तर पर नहीं थे। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ परमेश्वर प्रसाद और कैलिया थानाध्यक्ष अवनीश पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और फील्ड यूनिट को भी बुलाया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बाइक और घटनास्थल की स्थिति की भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार रामप्रकाश बटाई पर खेत लेकर खेती करते थे। खेत में धान की फसल खड़ी है। वह कभी-कभी रात में खेत पर भी चले जाते थे। शुक्रवार रात वह घर से कब निकले, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं हो सकी। सुबह सड़क पर शव मिलने के बाद घटना का पता चला।
मौके पर मिली बाइक की हेडलाइट और हैंडल के दोनों शीशे टूटे हुए थे। परिजनों के मुताबिक एक शीशा पहले से टूटा था। बाइक की चाबी भी कटी हुई मिली। रामप्रकाश के सिर के पीछे चोट का निशान था। इन परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि घटनास्थल की स्थिति प्रथमदृष्टया सड़क हादसे की ओर इशारा कर रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।


वर्जन

प्रथमदृष्टया मामला सड़क हादसे का लग रहा है। हालांकि मौत के कारणों को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - परमेश्वर प्रसाद, सीओ

बाइक सहित सड़क पर खून से लथपथ मिला व्यक्ति का शव

बाइक सहित सड़क पर खून से लथपथ मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed