{"_id":"675888038ee9bd37040ce111","slug":"the-bike-lost-control-and-collided-with-the-culvert-one-died-and-the-other-is-in-critical-condition-orai-news-c-224-1-ori1005-123164-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई, एक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई, एक की मौत, साथी गंभीर
Tue, 10 Dec 2024 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 10 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (जालौन)। बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इससे उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कालेज भिजवाया। वहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।
हमीरपुर के तोला मजगांव निवासी लखन निषाद (50) अपने साथी झांसी जिले के मछरीकाछ निवासी रघुनाथ (35) के साथ सोमवार रात शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित किरन गार्डन में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। मंगलवार सुबह विदाई होने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक डकोर कोतवाली क्षेत्र के नहर पुलिया के पास पहुंची तभी बाइक चला रहे रघुनाथ स्टीयरिंग से अपना संतुलन खो बैठा और बाइक पुलिया से टकरा गई।
हादसे में दोनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कालेज भिजवाया। जहां रघुनाथ को मृत घोषित कर दिया। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। थाना प्रभारी शशिकांत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल की जा रही है।