फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The atmosphere was filled with heroic sentiments by singing Alha

Jalaun News: आल्हा गाकर वीररस से माहौल किया गुंजायमान

Mon, 08 Sep 2025 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere was filled with heroic sentiments by singing Alha
उरई। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय महिला आल्हा गायन महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान कलाकारों ने आल्हा गाकर वीररस से माहौल को गुंजायमान कर दिया।
विज्ञापन

टाउनहाॅल के मुक्ताकाशी मंच परक आयोजित आल्हा गायन महोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.घनश्याम अनुरागी, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, जलशक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने कहा कि आल्हा गायन जैसी वीर रस की परंपराएं नारी शक्ति की भूमिका को और भी सशक्त बनाती हैं। महिला कलाकारों ने प्रस्तुत आल्हा गायन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम स्थल वीरता के गीतों से गुंजायमान हो उठा। संजना महोबा, शालिनी यादव उन्नाव, अंजलि सिंह काजल सिंह, रायबरेली, जानकी देवी रायबरेली ने अपने गायन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्थान के निदेशक अतुल द्विवेदी, डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि ऐसे आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और महिला कलाकारों को मंच प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं। अधिकारियों ने कलाकारों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को आयोजित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed