फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The accused escaped after pushing the soldiers and jawans

सिपाहियों और जवान को धक्का देकर आरोपी फरार

Mon, 07 Jun 2021 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
The accused escaped after pushing the soldiers and jawans
कोंच (जालौन)। मेडिकल के लिए ले जाते वक्त सिपाही और एक पीआरडी जवान को धक्का देकर शांतिभंग का आरोपी फरार हो गया। सीओ राहुल पांडे का कहना है कि आरोपी को ले जाने वाले सिपाही और पीआरडी जवान के खिलाफ लापरवाही बरतने की एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नदीगांव निवासी राजू परिहार को पड़ोसी के साथ मारपीट के मामले में सोमवार को नदीगांव थाना पुलिस पकड़ कर लाई थी। पुलिस ने राजू का शांतिभंग में चालान कर दिया। सिपाही ओमप्रकाश और एक पीआरडी जवान के साथ उसे सीएचसी मेडिकल के लिए भेजा था। रास्ते में राजू दोनों को धक्का देकर भाग निकला।
विज्ञापन

जब तक सिपाही और जवान खड़े होते तब तक राजू उनकी आंखों से ओझल हो चुका था। घबराए सिपाही ओमप्रकाश ने थाने पर सूचना दी तो पुलिस की गाड़ियां राजू की तलाश में इधर उधर दौड़ने लगीं, लेकिन शाम तक राजू का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी रूपकृष्ण त्रिपाठी इस संदर्भ में कुछ भी बताने से इनकार करते रहे। सीओ राहुल पांडे का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। लापरवाही बरतने वाले सिपाही व पीआरडी जवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed