फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Textile trader shot dead, looting

कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, लूटपाट

Sat, 09 Apr 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 09 Apr 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Textile trader shot dead, looting
प्रतीकात्मक तस्वीर
जालौन के मेन बाजार में झंडा चौराहे के पास शनिवार को देर रात एक कपड़ा व्यापारी के साथ लूटपाट कर उसे गोली मार दी गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे निजी अस्पताल मंे भर्ती कराया जहां से डाक्टरों ने व्यापारी को कानपुर रेफर कर दिया। देर रात कानपुर लाते समय व्यापारी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार जालौन के मुहल्ला मुरली
विज्ञापन


मनोहर निवासी कपड़ा व्यापारी मनु अग्रवाल की झंडा चौराहे के पास कपड़े की दुकान है। शनिवार देर शाम वह अपनी दुकान बंद कर रहा था। उसने आधा शटर ही गिराया था कि दो नकाबपोश बदमाश बाइक से आए। एक नकाबपोश गाड़ी पर ही बैठा रहा। वहीं दूसरे ने व्यापारी को धक्का देकर गोलक में रखे रुपये लूटने की कोशिश की। इस व्यापारी ने प्रतिरोध किया
विज्ञापन


तो बदमाश ने उसके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही व्यापारी जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। इसके बाद बदमाश गोलक के सारे पैसे लूटकर अपने साथी समेत फरार हो गया। वहीं, गोली की आवाज सुनकर पिकट ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर दौड़े। मौके पर उन्होंने मनु को लहूलुहान हालत में पाया और उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले मनु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, फिर वहां से एक निजी अस्पताल ले गए। देर रात चिकित्सकों ने मनु को मेडिकल कालेज कानपुर रेफर कर दिया।  परिजन व्यापारी को कानपुर लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। व्यापारी की मौत होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर सरेशाम हुई वारदात से क्षेत्र के लोगों में भी दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed