फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Temperatures to rise again; weather to remain clear until next week

Jalaun News: फिर चढ़ेगा पारा, अगले सप्ताह तक मौसम रहेगा साफ

Sat, 26 Sep 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Temperatures to rise again; weather to remain clear until next week
- शनिवार को 23 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान, हवा चलने से सर्दी का हुआ एहसास
विज्ञापन

- रविवार से मौसम साफ होने के आसार, अगले कुछ दिनों में 35 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
उरई। शुक्रवार और शनिवार को हुई करीब 120 मिलीमीटर बारिश के बाद जिले के मौसम ने अचानक करवट ले ली। लगातार बारिश और तेज हवा के चलते शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और हवा चलने से लोगों को सितंबर के महीने में ही सर्दी का एहसास होने लगा।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज दो डिग्री का अंतर रहने के कारण दिनभर मौसम ठंडा बना रहा। बारिश के साथ चली हवा ने ठंडक और बढ़ा दी। लोगों को पंखे तक बंद करने पड़े और कई लोग मौसम में आए बदलाव के कारण गर्म कपड़ों में नजर आए। मौसम वैज्ञानिक विस्टर जोशी के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश के बाद अब मानसून कमजोर पड़ने के आसार हैं। इसके चलते अगले सप्ताह तक जिले में बारिश की कोई संभावना नहीं है। रविवार से मौसम साफ रहने की उम्मीद है। रविवार को ही अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने का अनुमान है और अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed