{"_id":"69e3dadf838850f308060eea","slug":"temperature-reaches-42-degrees-people-troubled-by-heat-orai-news-c-224-1-ori1005-143150-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 42 डिग्री पर पहुंचा पारा, तपिश से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 42 डिग्री पर पहुंचा पारा, तपिश से लोग परेशान
विज्ञापन
फोटो - 30 तापमान बढ़ने से शहर की मुख्य सड़क पर पसरा सन्नाटा।संवाद
दोपहर में सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा, किसानों को कटाई में हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। अप्रैल के मध्य में ही गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया जिससे पूरे दिन लोगों को भीषण गर्मी और तपिश का सामना करना पड़ा। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया और दोपहर होते-होते हालात और भी विकट हो गए।
तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से निकलने वाले लोग ही नजर आए, वह भी सिर, चेहरा और शरीर को कपड़ों से ढककर बाहर निकले। गर्मी का असर बाजारों पर भी साफ देखने को मिला। दोपहर में बाजार सूने नजर आए और दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते दिखे।
सबसे अधिक परेशानी दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों और राहगीरों को उठानी पड़ रही है। तपती सड़कों और तेज धूप के बीच काम करना उनके लिए मजबूरी बन गया है। कई लोग गर्मी से बचने के लिए छांव और ठंडे स्थानों की तलाश करते नजर आए।
विज्ञापन
अगर पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार गर्मी ने अपेक्षाकृत जल्दी और अधिक असर दिखाया है। 2025 में 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया था जबकि इस वर्ष यह तीन डिग्री अधिक रहा। 2024 में भी इसी दिन तापमान 39 डिग्री रहा था। हालांकि वर्ष 2023 में 18 अप्रैल को सबसे अधिक गर्मी पड़ी थी जब अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया गया था।
चिकित्सकों की सलाह-बरतें सावधानी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. एसडी चौधरी ने कहा कि दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच धूप में निकलने से बचें। अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें तथा हल्के व सूती कपड़े पहनें। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
मौसम वैज्ञानिक बोले-फिलहाल राहत के आसार नहीं
मौसम वैज्ञानिक डॉ. बिस्टर जोशी के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। ऐसे में गर्मी का प्रकोप और बढ़ सकता है जिससे जनजीवन पर व्यापक असर पड़ने की आशंका है। फिलहाल लोग गर्मी से राहत मिलने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन फिलहाल राहत के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।