{"_id":"59120d624f1c1b3854852f78","slug":"temardaro-ka-hangama","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी खराब होने पर तीमारदारों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी खराब होने पर तीमारदारों का हंगामा
अमर उजाला जालौन
Updated Wed, 10 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
तीमारदार से जानकारी लेती सीएमओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महिला चिकित्सालय के लेबर रूम का एसी खराब होने पर तीमारदारों ने मंगलवार को हंगामा किया आरोप लगाया कि अस्पताल में समुचित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। अस्पताल के कर्मचारी और नर्स अभद्रता कर परेशान करते हैं। सुविधा शुल्क की भी मांग की जाती है। सूचना पर पहुंची सीएमओ अल्पना बरतारिया ने लोगों समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही जल्द एसी ठीक कराने के आदेश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने वार्डों में पहुंचकर भर्ती मरीजों से पूछा कि नाश्ता व खाना पीना समय पर मिलता है या नहीं। उन्होंने मरीजों के साथ आए तीमारदारों से भी पूछा कि आपसे यहां किसी काम के लिए पैसा तो नहीं मांगा जा रहा है। यदि कोई भी पैसा मांगे और बाहर की दवा लिखे तो इसकी सूचना तत्काल उन्हें दें। इसके बाद उन्होंने अल्ट्रासाउंड रूम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
यहां मौजूद मरीजों से जब उन्होंने पूछा कि किसी को कोई परेशानी तो नहीं है, इस पर मरीजों ने बताया कि सिफारिश वालों के अल्ट्रासाउंड पहले किए जाते हैं। अन्य लोगों के बाद में तो उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारी को हिदायत दी कि सभी का अल्ट्रासाउंड क्रम से करें। किसी भी मरीज को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन