फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tell the lawyers about the new laws in the Bar Council

Jalaun News: बार काउंसिल में वकीलों को बताए नए कानून

Thu, 05 Sep 2024 02:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Tell the lawyers about the new laws in the Bar Council
कालपी। नए कानून की बारीकियों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य के तहत तहसील सभागार में उ.प्र. बार काउंसिल के प्रांतीय उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर नए कानून भारतीय न्याय संहिता-2023 तथा बीएनएसएस 2023 के बारे में जानकारियां देकर कानून की पुस्तकों का वितरण किया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन कालपी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की ओर से अधिवक्ताओं के हितों के लिए कई प्रकार की योजना चलाई जा रही है। मेडिकल स्कीम, बुजुर्ग वकीलों का आर्थिक सहयोग आदि मामलों के लिए बार काउंसिल बहुत ही गंभीर है। उन्होंने बताया कि आईपीसी बदलकर भारतीय न्याय संहिता 2023 तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 पूरी तरह से लागू हो चुका है। इस अवसर पर उन्होंने अधिवक्ताओं को नए कानून की पुस्तकों का वितरण किया। उन्होंने आगामी चुनाव के लिए अधिवक्ताओं से सहयोग प्रदान करने का आवाहन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार पूर्व संघ अध्यक्ष अपूर्व शरद श्रीवास्तव रामकुमार तिवारी के अलावा अमर सिंह निषाद, राकेश द्विवेदी, श्रवण कुमार, इकबाल अहमद, संतोष निषाद, इस्लाम अहमद, दिव्य स्वरूप श्रीवास्तव, मोहम्मद सफीक, रविंद्र श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed