{"_id":"684c7444738b3620b50b05c7","slug":"tell-me-which-injection-is-not-available-in-the-hospital-which-needs-to-be-ordered-from-outside-orai-news-c-224-1-ori1005-130547-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बताओ, अस्पताल में कौन सा इंजेक्शन नहीं जो बाहर से मंगाते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बताओ, अस्पताल में कौन सा इंजेक्शन नहीं जो बाहर से मंगाते हैं
विज्ञापन
उरई। डीएम की सख्ती के बाद शुक्रवार की सुबह सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय इमरजेंसी पहुंचे। उन्होंने स्टाफ से पूछा कि ऐसे कौन से इंजेक्शन हैं, जो अस्पताल में नहीं हैं और उन्हें बाहर से लिखने की जरूरत होती है। सीएमएस के इस सवाल पर मौजूद स्टाफ जवाब नहीं दे पाया। चेताया बाहर से दवाएं और इंजेक्शन लिखने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
दरअसल, डीएम ने 11 जून की रात करीब साढ़े दस बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी व ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई खामियां भी मिली थीं। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय को सुधार के निर्देश दिए थे। सीएमएस ने शुक्रवार से दो स्टाफ की ड्यूटी इमरजेंसी में लगाई है। उन्होंने बताया कि स्टाफ नर्स मेघा व दीप्ती की ड्यूटी रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक अग्रिम आदेशों तक लगाई गई है। साथ ही आरती पस्तोर को रिजर्व में रखा गया है। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी की पुरानी अलमारियां और स्ट्रेचर भी बदले जा रहे हैं। स्टाफ को इमरजेंसी सेवाएं दुरुस्त रखने की हिदायत दी गई है। इस दौरान सीएमएस ने कहा कि अस्पताल में यदि कोई इंजेक्शन नहीं है तो समय रहते उसकी डिमांड की जाए। सीटी स्कैन कक्ष में टूटा स्ट्रेचर और साफ सफाई न होने पर नाराजगी जताई।
इमरजेंसी में लगाए गए विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी
इमरजेंसी में आकस्मिक चिकित्साधिकारियों के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। रोस्टर के अनुसार, डॉ. विनय प्रकाश अग्रवाल, डॉ. शक्ति कुमार मिश्रा, डॉ. मधु सूदन, डॉ. बीपी सिंह, डॉ दीपक आर्या, डॉ. राम द्विवेदी, डॉ. शिवेश वर्मा, डॉ. आदिल अंसारी, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, डॉ. अमित गुप्ता की ड्यूटी लगाई गई है। यह रात आठ बजे से 12 बजे तक इमरजेंसी में भी ड्यूटी देंगे। इसके अलावा ऑन कॉल भी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
यूनियन बैंक ने सीआरएस फंड से जिला अस्पताल को दिए पांच एसी
डीएम के निर्देश पर यूनियन बैंक ने सीआरएस फंड से जिला अस्पताल को पांच एसी दिए हैं। इसमें चार एसी इमरजेंसी में लगाए जाएंगे। एक एसी जरूरत वाली जगह पर लगाया जाएगा। सीएमएस ने बताया कि आभा आईडी से ऑनलाइन पर्चे बनाने में तेजी आई है। शुक्रवार को कुल 1101 पर्चे बने। इसमें 432 पर्चे ऑनलाइन बनाए गए।