फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teenage girl commits suicide by hanging herself

Jalaun News: किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

Fri, 13 Feb 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl commits suicide by hanging herself
फोटो - 01 मृतका राधा की फाइल फोटो।
रामपुरा। थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में किशोरी ने घर के कमरे का दरवाजा बंद कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी समय तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो फंदे पर उसका शव लटक रहा। किशोरी के पास एक मोबाइल मिला है, तो परिजनों का नहीं है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव निवासी नरेश कुमार कठेरिया की पुत्री राधा (16) ने बुधवार की रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि राधा अपनी मां सहित परिवार की अन्य महिलाओं के साथ मजदूरी पर मटर तोड़ने गई थी। देर शाम लगभग 7 बजे घर लौटने के बाद उसने सामान्य रूप से भोजन तैयार किया और पूरे परिवार ने साथ बैठकर खाना खाया।
विज्ञापन


इसी दौरान राधा के पिता नरेश कुमार का फोन आने पर उसकी मां उनसे बात करने लगी। उसी समय राधा उठकर अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जब काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो मां ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद रात में ही पति नरेश कुमार तथा मोहल्ले के लोगों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही नरेश कुमार कोंच से घर पहुंचे। बताया कि नरेश कुमार कोंच नगर में रहकर नमामि गंगे परियोजना में पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य करते हैं। मृतका का बड़ा भाई गुजरात में मजदूरी करता है, जबकि छोटा भाई घर पर ही रहता है।


पुलिस को बंद कमरे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी मिला है, जो परिजनों के अनुसार उनका नहीं है। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


वर्जन

किशोरी के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है। उसको कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


- अंबुज कुमार, सीओ माधौगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed