{"_id":"5dd2dfbb8ebc3e54d8060099","slug":"teen-s-body-found-hanging-from-tree-orai-news-knp5266700153","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर का शव पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर का शव पेड़ से लटका मिला
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : ORAI
माधौगढ़। पंद्रह दिन पूर्व घर से काम के लिए निकले युवक का सड़ा शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव के पास मिले आधारकार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने किशोर के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। जबकि पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का है या कुछ और इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चलेगा।
गोहन थाना क्षेत्र के विजदुआं में खेत पर काम कर रहे किसानों को सोमवार की सुबह गांव के ही पवन वाजपेई के गन्ना के खेत से बदबू आई। जिसपर किसानों ने खेत के अंदर जाकर देखा तो वहां लगे शीशम के पेड़ से किशोर का शव फांसी पर लटकता हुआ दिखाई दिया। जिससे वहां मौजूद किसानों में सनसनी फैल गई। उन्होंने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के पास रखे झोले की तलाशी ली तो उसमें किशोर का आधार कार्ड मिला। जिसमें उसका नाम इंद्रजीत (16) पुत्र राजाभइया दोहरे निवासी छोटी सुरावली थाना गोहन मिला। इसपर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
सूचना पाकर पहुंचे पिता राजा भइया ने बताया कि इंद्रजीत 30 अक्तूबर को घर से अहमदाबाद जाने की कहकर निकला था। उसके घर से निकलने के एक दिन बाद से ही उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। उसका बड़ा भाई बृजेंद्र व भाभी रिया दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि शव लगभग 15 दिन पुराना लग रहा है। जो पूरी तरह से सड़ गया है। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
मोबाइल बंद होने से माता-पिता थे परेशान
पिता राजाभइया ने रोते हुए बताया कि घर से जाने के बाद से इंद्रजीत का मोबाइल स्विच होने से वह व उसकी पत्नी श्यामश्री काफी परेशान थी और उन्हें आशंका सता रही थी कि कहीं कोई अनहोनी तो नहीं हो गई। इसको लेकर वह सभी प्रयास कर बेटे की तलाश करने में लगे थे।
झोले में मिले तीन मोबाइल
पुलिस को मृतक इंद्रजीत के शव के पास से मिले झोले में तीन मोबाइल व कपड़े मिले। इसके अलावा साफी से शव फांसी पर लटकता मिलने से मामला संदिग्ध लगा रहा है। फिलहाल पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या व आत्महत्या की वजह जो भी हो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आएगी।

मृतक के परिजन रोते बिलखते- फोटो : ORAI