फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teen dies after being crushed by tractor overturns

Jalaun News: ट्रैक्टर पलटने से किशोर की दबकर मौत

Wed, 17 Jul 2024 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 17 Jul 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Teen dies after being crushed by tractor overturns
उरई। ट्रैक्टर पलटने से किशोर उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में मौजूद मामा ने उसे किसी तरह निकाला और सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

माधौगढ़ थाना क्षेत्र के मिहौनी गांव निवासी संदीप दोहरे का 13 वर्षीय पुत्र नैतिक सिंह बचपन से ही अपने मामा गोहन थाना क्षेत्र के महटौली निवासी अभिषेक कुमार के पास रहकर कक्षा 9 में पढ़ाई कर रहा था। सोमवार शाम नैतिक अपने मामा अभिषेक के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर खेत गया था। तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन

इससे नैतिक ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में मौजूद मामा अभिषेक ने किसी तरह उसे निकालकर सीएचसी पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से मां रजनी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed