फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teachers were talking while sitting in the field, BSA reached there, action taken

Jalaun News: मैदान में बैठकर बतिया रहे थे शिक्षक, पहुंच गए बीएसए, कार्रवाई

Thu, 21 Nov 2024 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Teachers were talking while sitting in the field, BSA reached there, action taken
उरई। पढ़ाई लिखाई में रुचि न लेने और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार न होने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। स्टाफ की वेतन वृद्धि रोककर स्पष्टीकरण मांगा है। शिक्षामित्र का मानदेय अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है।
विज्ञापन

बीएसए चंद्रप्रकाश ने मंगलवार की सुबह 10 बजे महेबा ब्लॉक के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय पिथऊपुर का निरीक्षण किया। शिक्षण के दौरान पंजीकृत 77 बच्चों के सापेक्ष केवल 10 बच्चे स्कूल में मौजूद थे। प्रधानाध्यापक रामनरेश त्रिपाठी, शिक्षक शिरोमणि सिंह, ब्रजेश सिंह, रामनरेश वर्मा, प्रदीप गौतम एवं शिक्षामित्र रामेंद्र सिंह बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल मैदान में बतियाते मिले। जबकि शिक्षक ब्रजेश कुमार गैरहाजिर थे।
विज्ञापन

खेलकूद सामग्री का बिल तो दिखा दिया गया लेकिन सामान नहीं दिखा। शिक्षक अभिभावक समिति की बैठकों के बारे में सही जानकारी नहीं मिली। बीएसए ने लापरवाही पर स्टाफ की कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने प्रधानाध्यापक रामनरेश त्रिपाठी को निलंबित कर दिया। शिक्षक शिरोमणि सिंह, ब्रजेश सिंह, रामनरेश वर्मा, प्रदीप गौतम और ब्रजेश कुमार की एक एक वार्षिक वेतनवृद्धि रोकी गई है। शिक्षामित्र रामेंद्र सिंह का अगि्रम आदेशों तक मानदेय रोककर सभी से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्कूल मिला बंद, प्रधानाध्यापक निलंबित
उरई। निरीक्षण के दौरान स्कूल बंद मिलने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक को बीएसए ने निलंबित कर दिया। बीएसए ने मंगलवार को प्राइमरी स्कूल लौना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल बंद मिला। ग्रामीणों ने बताया कि इंचार्ज प्रधानाध्यापक दीपक कुमार गुप्ता कभी कभार ही स्कूल आते है और कभी कभी तो आते ही नहीं है। इस पर बीएसए ने तत्काल प्रभाव से इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। इसकी जांच बीईओ मुख्यालय को सौंपी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed