{"_id":"68bb389b8b51a4d9290769fc","slug":"teachers-always-inspire-the-society-with-knowledge-and-ideals-orai-news-c-224-1-ori1005-134219-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: शिक्षक ज्ञान व आदर्शों से हमेशा समाज को प्रेरणा देते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: शिक्षक ज्ञान व आदर्शों से हमेशा समाज को प्रेरणा देते हैं
विज्ञापन
फोटो-40-कॉलेज सभागार में सेवानिवृत शिक्षकों को सम्मानित करते डीएम व एसपी। संवाद
उरई। सनातन धर्म शिक्षण संस्थान में सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान संस्थान के सेवानिवृत्ति शिक्षकों का सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षक समाज की नींव हैं। उन्होंने अपने जीवन भर शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार माना। शिक्षक अपने ज्ञान और आदर्शों से हमेशा समाज को प्रेरणा देते हैं।
एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान को अमूल्य बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके जीवन भर की सेवाओं का आभार है। दोनों अधिकारियों ने रामप्रकाश द्विवेदी, प्रतिपाल राठौर, रवि राठौर, भगवानदास पाठक, उमाशंकर दीक्षित, लालसिंह चौहान, उत्तम सिंह, गिरेंद्र सिंह, हरीशंकर याज्ञिक, निर्मला पाल, सुदामा पाल, रामफल प्रजापति, जमील खान, उवैश सिद्दीकी, किशोर त्रिपाठी समेत 63 शिक्षकों को सम्मानित किया।
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अमिता सिंह, संरक्षक रजनीकांत दुबे, प्रबंधक विवेक दुबे, संजय दुबे, कृपाशंकर द्विवेदी, अर्चना दुबे, पंकज दुबे, दीपक पाठक, आलोक शर्मा, अंकित पटेल, नूतन मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेकर काम करें शिक्षक
उरई। प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से स्टेशन रोड स्थित सिटी सेंटर में सेवानिवृत्त शिक्षकों का विदाई एवं सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि राधाकृष्णनन के जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षकों को कार्य करना चाहिए। एसपी डॉ.दुर्गेश कुमार ने कहा कि उनके जीवन में शिक्षकों का बहुत महत्व है। बीएसए चंद्रप्रकाश ने कहा कि शिक्षक भविष्य निर्माता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संगठन के राष्ट्रीय सचिव ठाकुरदास यादव ने की। संचालन जिला मंत्री आफताब आलम ने किया। वित्त लेखाधिकारी अजित कुमार द्विवेदी, रामराजा द्विवेदी, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, गौतम त्रिपाठी, सुनील निरंजन, गिरेंद्र सिंह कुशवाहा ने भी विचार रखे। (संवाद)
विद्यार्थियों ने शिक्षकों को दिए उपहार
कोंच। कस्बे के विवेकानंद द ग्लोबल स्कूल में शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों को उपहार दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उनके प्रति अपना प्रेम और सम्मान प्रदर्शित किया। प्रबंधक सुरेंद्र कुमार निरंजन ने कहा कि शिक्षक ही जीवन के मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और समाज की सच्ची धरोहर हैं। सह-निदेशक हरे कृष्णा निरंजन, उप प्रधानाचार्य विमलेश चौधरी आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य मनीष कुमार ने आभार जताया। वहीं कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर मंडी में शिक्षक दिवस मनाया गया। इसमें प्रधानाचार्य नारायण दत्त जोशी, शंभूदयाल स्वर्णकार, प्रबंधक आनंद समरया, प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह निरंजन आदि रहे। (संवाद)
समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण
जालौन। एनएसटी स्कूल समेत नगर के अन्य स्कूलों में शिक्षक दिवस मनाया गया। विद्यालय प्रबंधन एवं छात्रों की ओर से शिक्षकों को सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम में शिक्षकों की गरिमा, उनके योगदान और समाज निर्माण में निभाई जाने वाली भूमिका के बारे में बताया गया।
एनएसटी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक बीएस तोमर ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रहते बल्कि बच्चों के जीवन निर्माण में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि शिक्षक समाज का आधार स्तंभ होते हैं। निदेशक जसवंत सिंह, जगत भूषण तोमर, अवधेश उपाध्याय, कपिल देव पांचाल, मानवेंद्र, नीतेश, रिषभ, सुधीर आदि रहे। (संवाद)
इनरव्हील ने किया महिला शिक्षकों का सम्मान
उरई। इनरव्हील क्लब ऑफ उरई कल्याणी की ओर से शिक्षक दिवस मनाया गया। बीईओ डकोर प्रीति राजपूत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्लब की सुधा पाल, अरुणा सक्सेना ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन के बारे में ज्ञानवर्धक जानकारियां दी। अध्यक्ष वंदना श्रीवास्तव ने शिक्षिकाओं को सम्मान का प्रतीक देकर सम्मानित किया। सविता चतुर्वेदी, ऊषा सेठ, मंजू रावत, मनीषा द्विवेदी, सरोज गुप्ता,रजनी गुप्ता, नीलम श्रीवास्तव आदि रहीं। (संवाद)
गुरु के नाम पर कार्यक्रम, 500 पौधे लगाए गए
उरई। आटा क्षेत्र में अखिल भारतीय व्यापारी संगठन, वन व शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से गुरु के नाम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक एचवी गिरीश, वन संरक्षक बुंदेलखंड वृत्त, झांसी महावीर कौजालगी ने पौधरोपण किया। इस दौरान करीब 200 विद्यार्थियों ने 500 पौधे लगाए गए और इन्हें संरक्षित करने का संकल्प भी लिया। डीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि गुरु के नाम पर लगाए गए पौधों पर उनके नाम भी लिखे गए हैं, ताकि भविष्य में इन्हें देखकर गुरु को याद किया जा सके। (संवाद)