फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teacher killed in a road accident injuries

सड़क हादसे में घायल शिक्षक की मौत

Sat, 04 Feb 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 04 Feb 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Teacher killed in a road accident injuries
demo pic - फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसाें में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल शिक्षक की उपचार के दौरान सैफई मेडिकल कालेज में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माधौगढ़ थाना के अटागांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह(48) पुत्र वीरेंद्र सिंह रामपुरा ब्लाक के गांव हिम्मतपुरा में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। 30 दिसंबर को वह इटावा से अपने गांव आ
विज्ञापन


रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक में ट्रक चालक ने टक्कर मार दी थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सैफई मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है। वहीं थाना व कस्बा आटा निवासी सुम्मेर सिंह (56) शनिवार की सुबह अपने खेताें पर जा रहा था तभी आटा मजार के पास
विज्ञापन


वह सड़क पार करने लगा तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसी तरह कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना व कस्बा निवासी  कन्हैया(23) अपने साथी रूप किशोर(40) के साथ कुठौंद से भोगनीपुर मारुति वैन से जा रहे थे तभी औरैया रोड स्थित घराना गांव के पास विपरीत
विज्ञापन
विज्ञापन


दिशा से आ रहे ट्रक चालक ने लापरवाही ट्रक चलाकर कार में टक्कर मार दी। इससे दोनाें लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें कुठौंद सीएचसी में भर्ती कराया जहां उनकी


हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। इधर थाना व कस्बा कुठौंद निवासी आलोक गुप्ता(20) बाइक से कस्बे में जा रहा था तभी उसकी बाइक आवारा जानवर से टकरा गई। इससे वह सड़क पर गिर गया। हेलमेट न लगाने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed