फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   TB nation will win campaign from today

टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान आज से

Sat, 26 Dec 2020 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
TB nation will win campaign from today
उरई। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान 26 दिसंबर से जिले में शुरू होगा। तीन चरणों में एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान (एसीएफ) 25 जनवरी तक चलेगा। इसमें सक्रिय टीबी रोगियों की खोजकर उनका इलाज सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ सुग्रीव बाबू ने बताया कि पहले चरण में 26 दिसंबर से एक जनवरी तक अनाथालय, वृद्धाश्रम, जिला कारागार, बाल संरक्षण गृह, नारी निकेतन, शेल्टर होम, मदरसा, नवोदय विद्यालय में टीमें जाकर क्षय रोगियों की खोज करेंगी। दूसरे चरण में 2 से 12 जनवरी तक शहरी और ग्रामीण मलिन बस्तियों में क्षय रोग की टीमें घर घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग कर बलगम की जांच करेंगी।
विज्ञापन

तीसरे चरण में 13 से 25 जनवरी तक निजी अस्पतालों में क्षय रोग की टीमें जाकर चिकित्सकों से संपर्क कर क्षय रोगियों के बारे में डाटा लेंगी। उन्होंने बताया कि संदिग्ध क्षय रोगी की बलगम की जांच सीबी नाट द्वारा की जाएगी और यदि क्षय रोगी मिलता है तो उसका पंजीकरण निक्षय पोर्टल पर करते हुए इलाज शुरू कर दिया जाएगा। इस वर्ष 2983 रोगियो का पंजीकरण किया गया है। इनमें 1086 रोगी रोग मुक्त हो चुके है जबकि 1306 रोगियों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीबी पर्यवेक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान के लिए टीबी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दे दिया गया है। ब्लाक स्तर पर टीमें बना दी गई है। हर टीम में दो सदस्य रहेंगे, जो नियमित रूप से रूट प्लान के अनुसार चिह्नित क्षेत्र में जाकर क्षय रोगियों की खोज करेंगे और उनका इलाज सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed