फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Target to strengthen organization in district - Congress district president

जिले में संगठन को मजबूत करना लक्ष्य

Mon, 21 Oct 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Target to strengthen organization in district - Congress district president
उरई/कालपी। कांग्रेस के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार जनपद आगमन पर यमुना पुल पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कालपी के यमुना पुल से लेकर रास्ते में जगह जगह मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष स्वागत सम्मान हुआ।
विज्ञापन

रविवार को सबसे पहले कालपी के यमुना पुल पर पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया। लखनऊ से आ रहे पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा का नारेबाजी करते हुए फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अनुज मिश्रा ने कहा कि जिले में कांग्रेस संगठन को सबसे मजबूत करना उनका लक्ष्य है। इस दौरान दिनेश बाबू श्रीवास्तव, योगेंद्र नारायण शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, राकेश द्विवेदी, अरविंद शुक्ला, सुनील पटवा, शरद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके बाद जोल्हूपुर मोड़, उसरगांव, आटा, टोल प्लाजा, संकट मोचन, गुरुद्वारा, गोविंदम चौराहा, मेडिकल कालेज, आंबेडकर चौराहा, शहीद भगत सिंह चौराहा, टाउनहाल, स्टेशन रोड समेत कई जगहों पर स्वागत हुआ। जुलूस कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी, पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, सुरेंद्र सरसेला, डा. सरिता वर्मा, सुरेश शांडिल्य, चौधरी श्यामसुंदर, सत्यपाल शर्मा, राजीवनारायण मिश्रा, धीरेंद्र शुक्ला, रेहान सिद्दीकी, अमित पांडेय, गौरीश, अखिल वैद, दीपांशु समाधिया, प्रीति पांडेय, छाया पालीवाल, असगरी बेगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed