फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   tapbaaz crossed two lakh rupees by cutting the businessman's pocket

Jalaun News: टप्पेबाज ने व्यापारी की जेब काटकर दो लाख रुपये किए पार

Thu, 25 May 2023 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
tapbaaz crossed two lakh rupees by cutting the businessman's pocket
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। बैंक में रुपये जमा करने ई रिक्शा से जा रहे व्यापारी की टप्पेबाज ने जेब काटकर दो लाख रुपये पार कर दिए। जब व्यापारी ने कटी जेब देखी तो वह घबरा गया। शोर मचाने पर टप्पेबाज बाइक सवार साथी के साथ मौके से भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड निवासी जीवनराम गुप्त का गांधी मार्केट में एक शोरूम है। वह गुरुवार को दो लाख रुपये लेकर ई रिक्शे से बैंक ऑफ इंडिया में जमा करने जा रहे थे, तभी रास्ते में मौनी मंदिर के पास एक व्यक्ति हाथों में झोला लिए उनके पास बैठा और उसने रास्ते में उनके जेब में रखे दो हजार के सौ नोट पार कर दिए और स्टेट बैंक के सामने उतरकर जल्दी जल्दी भागने लगा। जिस पर उन्हें शंका हुई तो उन्हाेंने अपनी जेब देखी। शोर मचाते ही बदमाश के पीछे चल रहा बाइक सवार युवक आया और उसे बैठाकर ले गया। कोतवाल शिवकुमार राठौर का कहना है तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article