फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Take special care of eating pregnant

खानपान का विशेष ध्यान रखें गर्भवती

Tue, 09 Feb 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Take special care of eating pregnant
जिला महिला अस्पताल में गर्भवती को फल वितरित करती डॉक्टर। - फोटो : ORAI
उरई। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को खानपान में विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी गई। इस मौके पर अस्पताल परिसर को झालर और गुब्बारों से सजाया गया। स्टाल लगाकर गर्भवती को सुरक्षित मातृत्व की पुस्तिका दी गई । इस दौरान 54 गर्भवती की स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही गर्भावस्था के दौरान उन्हें सावधानियां भी बताई गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला महिला अस्पताल की वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ सुनीता बनौधा ने कहा कि महिलाओं को खानपान का विशेष ध्यान रखना है। जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर हरा साग, छिलके वाले अनाज, दालें, सूखे मेवे, मूंगफली के दाने, गुड़-चना आदि का सेवन करना चाहिए। लौहतत्व, कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन, बसा तत्वों वाले पदार्थों का सेवन करें। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ संध्या गुप्ता ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान आयरन फोलिक एसिड की सौ गोलियां दी जाती है। गर्भावस्था के चौथे महीने से आईएफए की एक गोली रोज लेनी है।
विज्ञापन

अगर किसी में खून की कमी है तो दो उसे रोजाना दो गोलियां लेनी है। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान तीसरे, पांचवें, सातवें और नौवें महीने में जांच की जाती है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के डीपीसी अभिषेक मिश्रा व कार्यक्रम सहायक रामकेश कुशवाहा ने बताया कि अब प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत ऑनलाइन पंजीकरण कराए जा सकते हैं। जानकारी दी कि पहली बार गर्भवती होने वाली महिला को तीन किस्तों में पांच हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ एसके पाल, लेडीज हेल्थ विजिटर (एलएचवी) आशा गोयल, सहायक नर्सिंग अधीक्षक ह्दय नारायण राजपूत, देवपाल सिंह, लल्ला बेटी, ऊषा, प्रियंका, वंदना, वीरु, हरिश्चंद्उर, महेंद्र तिवारी आदि ने भी सहयोग किया। सभी गर्भवती को गुड़, चना, फल भी वितरित किए गए। इसके अलावा ब्लाक स्तरीय सीएचसी, पीएचसी और नगरीय पीएचसी समेत 19 स्थानों पर गर्भवती की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed