फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Take responsibility for the success of Lok Adalat

Jalaun News: लोक अदालत की सफलता के लिए निभाएं जिम्मेदारी

Mon, 24 Jun 2024 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 24 Jun 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Take responsibility for the success of Lok Adalat
उरई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 13 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए एडीजे राजीव सरन ने बैठक ली। जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन एवं वन विभाग के नोडल अधिकारियों को एडीजे ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीजे राजीव सरन ने कहा कि लोक अदालत का आयोजन जिला दीवानी न्यायालय एवं वाह्य स्थित न्यायालयों में किया जाना है। इसमें राजस्व विधि, स्टांप अधि., जल संस्थान, विद्युत, श्रम, मोटर वाहन अधिनियम, पुलिस चालानी आदि वादों का निस्तारण किया जाएगा। इस संबंध में सभी विभागों को सार्थक प्रयास करने की जरूरत है। इस पर मौजूद अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एडीजे ने जिला प्रशासन के प्रतिनिधि एडीएम जुबेर बेग से कहा कि वे विभिन्न उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालयों में लंबित वादों को चिन्हित कराकर अतिशीघ्र इनकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराकर अपने विभाग से संबंधित मामलों में तत्परता से पैरवी कराना सुनिश्चित करें। एडीजे ने एएसपी असीम चौधरी से कहा गया कि वह अपने स्तर से न्यायालयों से निर्गत समन,
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिसों का तामीला शत प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें। एडीजे ने एसीएमओ डॉ. अरविंद भूषण से कहा कि वह आशा वर्करों को माध्यम से लोकअदालत के आयोजन का प्रचार कराए। एआरटीओ विनय पांडेय, वन विभाग के प्रतिनिधि प्रीति यादव, जावेद सागीर, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed