फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Take advantage of schemes by tagging animals

पशुओं की टैगिंग कराकर लें योजनाओं का लाभ

Tue, 25 Aug 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Take advantage of schemes by tagging animals
पशु चिकित्सालय कदौरा का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी अनिल कुमार शर्मा - फोटो : ORAI
कदौरा। शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को परखने के लिए मंगलवार को नामित नोडल अधिकारी ज्वाइंट डायरेक्टर पशुपालन लखनऊ डा. अनिल कुमार शर्मा ने ब्लाक कार्यालय स्थित पशु चिकित्सालय कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी अपने पालतू जानवरों की टैगिंग करा लें, जिससे उन्हें शासन की पशुओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्टर में तैनात कर्मियों के रोस्टर के तहत अब तक लगाए गए पशुओं के टीकों की प्रगति रिपोर्ट चेक की। इस दौरान उन्होंने जिम्मेंदारों को निर्देश दिए कि बगैर टैग लगे पशुओं का टीकाकरण न करें। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के प्रथम चरण में पशुओं को खुरपका मुंहपका के टीके लगाए जा रहे हैं, ताकि पशुओं में फैलने वाले संक्रमण को रोका जा सके। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि पशुओं को अन्ना छोड़ने वाले पशु पालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराएं । निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सालय के अधिकारी व कर्मचारियों को सैनिटाइजर व मास्क का वितरण भी किया। सीवीओ डॉक्टर वीपी सिंह ने बताया कि दो टीमें लगातार टीकाकरण अभियान में लगी हैं, साथ ही टैग भी लगाए जा रहे है। गोशालाओं के निरीक्षण के लिए अलग से टीमें बनाई जा रही हैं। इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी डा. विपिन सचान, फार्मासिस्ट कपूर सिंह, नसीम खान व देवीदीन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed