फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Supply of 30 villages affected due to replacement of transformer

Jalaun News: ट्रांसफार्मर बदलने से 30 गांवों की आपूर्ति प्रभावित

Thu, 01 Feb 2024 03:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Supply of 30 villages affected due to replacement of transformer
जालौन। उदोतपुरा बिजलीघर में पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाकर 10 एमवीए किया जा रहा है। ट्रांसफार्मर बदलने के चलते बुधवार को उदोतपुरा बिजलीघर से जुड़े लगभग 30 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन

उदोतपुरा स्थित बिजलीघर में अभी पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर से बिजली की सप्लाई की जा रही थी। अक्सर गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ जाती है। भार अधिक बढ़ने पर लो वोल्टेज और फाल्ट आदि की समस्याएं होती हैं। ऐसे में डिमांड को पूरा करने के लिए उदोतपुरा बिजलीघर में रखे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को बदलकर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। बुधवार को बिजलीघर में ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने का काम किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान बिजली विभाग की योजना से नगर क्षेत्र की आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई, लेकिन उदोतपुरा बिजलीघर से जुड़े उदोतपुरा, सुढ़ार, सालाबाद, महिया, प्रतापपुरा, हरीपुरा, जगनेवा व सारंगपुर आदि 30 गांवों की आपूर्ति बंद रही। सुबह लगभग नौ बजे बंद हुई आपूर्ति सायं सात बजे तक बाधित रही। इसको लेकर एसडीओ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ कार्य अभी बाकी हैं। गुरुवार शाम से आपूर्ति पूरी तरह बहाल हो सकेगी। इस दौरान रात्रि में दो-दो घंटे के रोस्टर में बिजली आपूर्ति दी जाएगी, ताकि लोग अपने जरूरी काम निपटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन




माधौगढ़। बिजली विभाग के अधिकारियों ने संविदा लाइनमैन के साथ बड़े बकायेदारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। 35 कनेक्शन काटकर ढाई लाख रुपये राजस्व वसूला।
बिजली विभाग के जेई संजय कुमार ने संविदा लाइनमैनों के साथ मिलकर बुधवार दोपहर सघन चेकिंग अभियान चलाया। जेई ने बताया कि संविदा लाइनमैन, मीटर रीडर द्वारा बिल जमा करने को कहा गया फिर भी बिल जमा नहीं करा रहे थे। इसी को लेकर दोपहर में बड़े बकायेदारों के खिलाफ डोर टू डोर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पांच लाख रुपये से अधिक बिल वाले 35 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर ढाई लाख रुपये राजस्व वसूला गया।

जेई का कहना है कि बड़े उपभोक्ताओं को कह दिया गया है कि बिजली बिल जमा किए बगैर बिजली जलती पाए जाने पर उपभोक्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया जाएगा। इस दौरान राघवेंद्र सिंह, शिवशंकर, दशरथ कुशवाहा, आशीष दीक्षित व नागराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed