फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Supply from tube wells, eight thousand people got pure water

Jalaun News: ट्यूबवेल से जोड़ी सप्लाई, आठ हजार लोगों को मिला शुद्ध पानी

Thu, 25 Dec 2025 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Supply from tube wells, eight thousand people got pure water
कोंच। छह नंबर ट्यूबवेल से जवाहर नगर ओर तिलक नगर की पानी की लाइन जोड़ दी गई है। अब आठ हजार की आबादी को शुद्ध पानी मिलने लगा है। जनता की गंभीर समस्या को अमर उजाला ने उठाया था।
विज्ञापन

जवाहर नगर व तिलक नगर की नई बस्ती में लंबे समय से पानी की लाइन में सीवर का गंदा पानी मिल रहा था। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार जल संस्थान, नगर पालिका व प्रशासन से शिकायतें कीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिकारियों की उदासीनता के चलते समस्या जस की तस बनी रही। अमर उजाला की टीम ने 23 अक्तूबर को इस समस्या को प्रकाशित किया। इसके बाद 25 अक्तूबर को जल संस्थान के एई अश्विनी यादव व जेई आलोक श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र का निरीक्षण किया, पानी के सैंपल लिए और लीकेज तलाश कर उसे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए, लेकिन इसके बाद मामला फिर ठंडे बस्ते में चला गया। लोगों की परेशानी को देखते हुए नौ दिसंबर को खबर दोबारा प्रकाशित की गई। इसके बाद 10 दिसंबर को एक्सईएन सोम प्रकाश ने एई अश्विनी यादव व जेई आलोक श्रीवास्तव के साथ इलाके का निरीक्षण किया और माना कि वास्तिविक इलाके की जनता परेशान है। उन्होंने प्रदूषित पानी वाले क्षेत्र को दूसरी लाइन से जोड़ने के निर्देश दिए। हालांकि जेई की तकनीकी लापरवाही के कारण व्यवस्था बिगड़ गई और क्षेत्र की पानी सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। करीब एक सप्ताह तक लोग पानी के लिए भटकते रहे। स्थिति गंभीर होने पर एक्सईएन ने हस्तक्षेप करते हुए इलाके को ट्यूबवेल नंबर 6 से जोड़ने के निर्देश दिए। इसके बाद क्षेत्र में शुद्ध और ताजा पानी की आपूर्ति शुरू हो सकी। वर्षों से चली आ रही प्रदूषित पानी की समस्या समाप्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली और अमर उजाला टीम का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed