{"_id":"67f966dd8ab49822b10f371c","slug":"suicide-gun-shot-orai-news-c-224-1-ori1001-127934-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बीमारी से परेशान पूर्व सैनिक ने गोली मारकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बीमारी से परेशान पूर्व सैनिक ने गोली मारकर दे दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। बीमारी से परेशान पूर्व सैनिक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बहू सुबह चाय देने जब कमरे में पहुंची तो खून से लथपथ जमीन पर शव पड़ा देख चीख पड़ी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से सांस की बीमारी से पीड़ित था।
कैलिया थाना क्षेत्र के खैरी गांव निवासी सीताराम (70) फौज से 28 साल पहले सेवानिवृत्त हो गए थे। पत्नी का 15 वर्ष पहले निधन हो जाने पर वह अपने मकान में अलग रहते थे। जबकि उनका बेटा अनिल पत्नी वंदना व बच्चों के साथ पास में बने दूसरे घर में रहता था। शुक्रवार तड़के किसी समय फौजी ने तमंचे से गोली मार ली। बहू वंदना जब उन्हें चाय देने गई तो कमरे में खून से लथपथ शव पड़ा देख चीख पड़ी और पति को जानकारी दी।
अनिल घर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। अनिल ने बताया कि पिता लंबे समय से सांस की बीमारी से पीड़ित थे। इससे वह परेशान रहते थे। इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। बताया कि उनके नाम पर गांव में सरकारी खाद्यान्न की दुकान है। उनके दो पुत्र थे, जिसमें एक पुत्र की मौत हो गई है। सीओ डॉ.देवेंद्र पचौरी ने बताया कि बीमारी के चलते फौजी ने आत्महत्या की है। जांच की जा रही है कि उनके पास तमंचा कहां से आया।