{"_id":"57c1cee94f1c1baf1cd4f923","slug":"sudhir-president-elected-sitashrn-ramlila-committee-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधीर अध्यक्ष, सीताशरण चुने गए रामलीला समिति के मंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधीर अध्यक्ष, सीताशरण चुने गए रामलीला समिति के मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
गल्ला मंडी रामलीला कमेटी के चुनाव के लिए बैठक करते गल्ला व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला के 164वें महोत्सव के लिए शनिवार को रामलीला समिति का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इसमें छह आवेदन आए। लॉटरी सिस्टम से पर्चियां डालकर निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर सुधीर सोनी व मंत्री पद पर सीताशरण पटेल ‘पंचम’ निर्वाचित घोषित किए गए। अन्य पदाधिकारियों का बाद में रामलीला समिति और
धर्मादा कमेटी सामंजस्य बिठा कर मनोनयन करेंगी। श्री धर्मादारक्षिणी सभा द्वारा कोंच की ऐतिहासिक रामलीला के आगामी 26 सितंबर से प्रारंभ किया जा रहा है। इस 164वें महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को गल्ला मंडी स्थित शंकरजी के मंदिर पर रामलीला समिति के चुनाव के लिए धर्मादा अध्यक्ष केशव बबेले की अध्यक्षता में एक
बैठक आयोजित हुई। चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से गुजरे कल 26 अगस्त तक आवेदन मांगे गए थे। छह जोड़ा आवेदन राहुल तिवारी-सतीश राठौर, हरीशरण गोयल-राममोहन रिछारिया, सर्वेश सोनी-आशुतोष रावत, सुधीर सोनी-सीताशरण पटेल ‘पंचम’, वीरेन्द्र अग्रवाल-लालजी कुशवाहा, विशाल गिरवासिया-अखिलेश बबेले के अध्यक्ष और मंत्री पदों के लिए
विज्ञापन
संयुक्त रूप से आये थे। लॉटरी सिस्टम से हुये चुनाव में एक छोटी बच्ची के हाथों पर्ची उठवाई गई जिसमें अध्यक्ष पद पर सुधीर सोनी व मंत्री पद पर सीताशरण पटेल निर्वाचित घोषित
किए गए। बैठक के दौरान फिलहाल अन्य पदों पर मनोनयन नहीं किया जा सका। शेष कार्यकारिणी रामलीला समिति और धर्मादा आपसी सामंजस्य से बाद में घोषित होगी। इस दौरान श्री धर्मादा रक्षिणी सभा के अध्यक्ष केशव बबेले, मंत्री राकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर लोहिया, राममोहन गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजेन्द्र वेदी आदि शामिल रहे।