फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   subinspector posted under protection of Manindra Maharaj suspended

मणींद्र महाराज की सुरक्षा में तैनात दरोगा निलंबित

Mon, 30 Dec 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
subinspector posted under protection of Manindra Maharaj suspended
रामपुरा (जालौन)। बाबा मणींद्र महाराज के आश्रम में बृहस्पतिवार को शिष्य की हत्या के मामले में बाबा के बाद जेल भेजे गए उनकी सुरक्षा में तैनात दरोगा राजेंद्र तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। दरोगा के रिवॉल्वर से गोली चलने की बात सामने आने के बाद शनिवार को गिरफ्तारी की गई थी।
विज्ञापन

एसपी डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि शनिवार को दरोगा राजेंद्र तिवारी की गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने के बाद देर रात ही निलंबन का आदेश दे दिया गया था। दरोगा को साजिश रचने के आरोप का दोषी पाया गया है। एएसपी डा.एके सिंह का कहना है कि इस मामले में हर बिंदु पर गंभीरता से जांच की जा रही है। दारोगा पर विभागीय जांच के बाद और कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रामपुरा थाना क्षेत्र के निनावली गांव के पास स्थित बाबा मणींद्र महाराज के आश्रम में उनके शिष्य रविशंकर की गोली मारकर हत्या किए जाने की जानकारी के बाद मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने जमकर हंगामा किया था। बाबा पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग पर वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई थी। पुलिस ने मणींद्र महाराज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड पर लेने के बाद सामने आ सकती है असल वजह
परिजनों की तहरीर के मुताबिक पुलिस फिलहाल तो रविशंकर से जबरन बाबा मणींद्र महाराज सेवादारी कराने के दबाव को हत्या की वजह मान रही है लेकिन पीछे की कहानी कुछ और भी हो सकती है। असल वजह जानने की कोशिश के लिए पुलिस जल्द ही बाबा और दरोगा को रिमांड पर लेगी। जानकारों का मानना है कि दोनों को अलग-अलग रखकर पूछताछ किए जाने से कोई चौंकाने वाली बात सामने आए। हत्या के कारणों के साथ कोई तीसरा चेहरा भी सामने आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed