फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Student dies of electric shock while cleaning cooler

कूलर की सफाई करते समय छात्रा की करंट से मौत

Mon, 03 Oct 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Student dies of electric shock while cleaning cooler
कदौरा। बागी के मजरा नजीरपुर में घर पर सफाई के दौरान कूलर खिसकाते वक्त छात्रा की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बागी के मजरा नजीरपुर में दशरथ कुशवाहा की 20 वर्षीय बेटी ज्योति घर की साफ सफाई कर रही थी। इसी दौरान उसने घर के बाहर रखे कूलर को दूसरी तरफ खिसकाने का प्रयास किया। कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आने से वह चीखकर अचेत हो गई।
विज्ञापन

चीख सुनकर मोहल्ले वाले दौड़े तो उसे पड़े देखा। कूलर का स्विच बंद कर तुरंत सीएचसी ले गए, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहल्ले वालों ने बताया कि ज्योति बवीना स्थित स्व. गफूर खां महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। घटना के वक्त वह घर पर अकेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी बहन सीमा शनिवार को मौसी के घर गई थी। प्रधान राजबहादुर ने बताया कि पिता दशरथ कुशवाहा अपनी पत्नी अशोक कुमारी और पुत्र संजय के साथ महाराष्ट्र के जालना जिले में पानी पूरी का धंधा करता है। परीक्षा होने के कारण ज्योति गांव आ गई थी। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed