{"_id":"679e696a3680707bce08b4ba","slug":"student-dies-in-stone-pelting-report-of-unintentional-murder-filed-against-three-brothers-orai-news-c-224-1-ori1005-125321-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पथराव में छात्र की मौत, तीन भाइयों पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पथराव में छात्र की मौत, तीन भाइयों पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Sun, 02 Feb 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
कालपी। पत्थरबाजी में हुई दसवीं के छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने तीन भाइयों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्र की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर गुढ़ा गांव निवासी नेत्रहीन वीर सिंह का टकराने पर गांव के ही उमाकांत से शुक्रवार शाम विवाद हो गया था। इसके बाद उमाकांत ने अपने भाइयों के साथ मिलकर पथराव कर दिया था। पथराव में वीर सिंह के भाई जयपाल का पुत्र बृजभान सिंह (16) गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया था।
पुलिस के पहुंचने पर आरोपी उमाकांत ने भी बचने के लिए छत से छलांग लगा दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। बृजभान 10वीं का छात्र था। पिता जयपाल की तहरीर पर पुलिस ने उमाकांत, उसके भाई देशराज व राकेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ एके सिंह ने बताया कि मृतक छात्र के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है।