फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Student dies due to electrocution while pressing

प्रेस करते समय करंट लगने से छात्र की मौत

Sun, 21 Aug 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Student dies due to electrocution while pressing
आटा। प्रेस करते समय करंट की चपेट में आकर छात्र झुलस गया। परिजनों को जानकारी होने पर वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव निवासी मानसिंह यादव का 15 वर्षीय पुत्र शिवेंद्र शनिवार की रात घर में कपड़ों पर प्रेस कर रहा था। तभी करंट की चपेट में आ गया और प्रेस उसके सीने से चिपक गई। इससे वह झुलस गया। परिजन उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल इटौरा पहुंचे जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया पर रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि वह 9वीं कक्षा में इटौरा स्थित इंटर कालेज का छात्र था। दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था और घर का लाड़ला था। मां की मौत पांच वर्ष पहले हो चुकी है। पिता खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते है। मौत से भाई मानवेंद्र बहन रोशनी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed