फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Student dies due to bike collision

बाइक की टक्कर से छात्र की मौत

Mon, 28 Jan 2019 11:53 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Mon, 28 Jan 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
Student dies due to bike collision
संजय की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालाबाद निवासी सत्यपाल सिंह का पुत्र संजय उर्फ विशाल (15) को जालौन में कोंच रोड स्थित एलपी पचौरी विद्यालय के पास सोमवार सुबह बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक सवार भाग गए। राहगीर लहूलुहान हालत में पड़े छात्र को लेकर सीएचसी जालौन लेकर पहुंचे।

विज्ञापन


जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाल देवेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर जैसे ही छात्र के घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। छात्र के चाचा अजय पाल सिंह ने बताया कि संजय उर्फ विशाल इकलौता पुत्र था। कक्षा 8 का छात्र था और प्रतिदिन गांव से पढ़ने जालौन आता था। चाचा की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इकलौते पुत्र की मौत पर पिता सत्यपाल सिंह व मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed