{"_id":"5d7fe6f48ebc3e014e27f9af","slug":"strangled-with-rope-on-protest-against-molestation-orai-news-knp5140364198","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विरोध पर रस्सी से गला दबाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी के विरोध पर रस्सी से गला दबाया
विज्ञापन
एट (जालौन)। छेड़खानी की शिकायत करने पर शोहदे के भाई ने बीटीसी की छात्रा के साथ हाथापाई कर दी। छात्रा ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। छात्रा का आरोप है कि शोहदे के भाई ने उसका गला दबाकर जान से मारने का भी प्रयास किया। वहीं एट प्रभारी अरुण तिवारी ने बताया कि शोहदे और उसके भाई के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट का मामला दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।
कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाली बीटीसी की छात्रा ने पुलिस को बताया कि 7 सितंबर को जब वह कालेज जा रही थी तभी क्षेत्र का अभिनव पुत्र ओमप्रकाश ने उसे रोककर छेड़खानी की। जब छात्रा ने विरोध किया तो युवक ने न सिर्फ उसके हाथ में काट लिया बल्कि जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। इसके बाद छात्रा युवक के घर गई और उसके बड़े भाई अभिषेक से अभिनव की शिकायत कर लौट आई।
छात्रा के मुताबिक इसके बाद 15 सितंबर को दोपहर के समय मोहल्ले की एक दुकान पर जब वह सामान खरीद रही थी, तभी अचानक अभिषेक आया और उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर जान से मारने की कोशिश करने लगा। इलाकाई लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे छुड़ाया। छात्रा ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। फिर परिजन छात्रा को लेकर एट थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।