फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Stopping the tractor, he asked the minister, how will 6-7 people be able to feed themselves with one lunch packet

Jalaun News: ट्रैक्टर रोक मंत्री से बोले, एक लंच पैकेट में 6-7 लोग कैसे भरेंगे पेट

Sat, 21 Sep 2024 03:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 21 Sep 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Stopping the tractor, he asked the minister, how will 6-7 people be able to feed themselves with one lunch packet
कोंच। प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री संजय गंगवार ने शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। जब प्रभारी मंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेकर लौट रहे थे तभी गांधी नगर के लोगों ने उनका ट्रैक्टर रोक लिया और बोले, मंत्रीजी, एक लंच पैकेट में 6-7 लोग कैसे पेट भरें।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री संजय गंगवार शुक्रवार दोपहर कोंच के कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज पहुंचे। वहां बाढ़ पीड़ितों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लगाए गए कैंप का उन्होंने निरीक्षण किया और स्वास्थ्य विभाग के लोगों को पीड़ितों की हरसंभव मदद करने तथा दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने ट्रैक्टर पर बैठ कर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और घरों में फंसे लोगों को भोजन के पैकेट बांटे। कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक एक-दो दिन में पानी उतर जाएगा। तेईस बाढ़ राहत शिविर जनपद में चल रहे हैं। छत्तीस हजार हेक्टेयर भूमि का अंतिम सर्वे कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब प्रभारी मंत्री संजय गंगवार ट्रैक्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा कर लौट रहे थे तभी गांधी नगर के लोगों ने उनका ट्रैक्टर रोक लिया। इलाकाई बाशिंदों राकेश कुमार, तुलसीराम, कढोरे, लल्लू, लक्ष्मी आदि बोले कि मंत्रीजी, एक परिवार को एक-एक लंच पैकेट दिए जा रहे हैं। जबकि घर में छह-छह, सात-सात लोग हैं, ऐसे में एक एक लंच पैकेट से कैसे भूख मिट पाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली न आने से पानी की परेशानी हो रही है। मंत्री ने भरोसा दिया है कि सभी को भोजन मिलेगा और सभी लोगों का ध्यान भी रखा जाएगा।
इसके बाद उन्होंने तहसील क्षेत्र के ग्राम सलैया बुजुर्ग में बाढ़ से गिरे कच्चे घरों के स्वामियों को आवास योजना के तहत क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन के साथ मिलकर 21 प्रमाण पत्र बांटे। तीस परिवारों को राशन सामग्री की किटें बांटी। इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, एसडीएम संजय सिंह, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, एसडीएम ज्योति सिंह, तहसीलदार वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, ईओ पवन किशोर मौर्य आदि रहे।

बीमार महिला की बिगड़ी तबियत, नाव से निकाला गया बाहर
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के गोखले नगर निवासी मानसिंह की पत्नी मोहिनी का पिछले दिनों झांसी में ऑपरेशन हुआ था। नर्सिंग होम से डिस्चार्ज होने के बाद से वह घर पर थी तभी अचानक शुक्रवार को मोहिनी की तबीयत बिगड़ गई। उसके पति ने सभासद महेंद्र कुशवाहा को सूचना देकर मदद की गुहार लगाई। सभासद तुरंत नाव लेकर महिला के घर पहुंचे और उसे चारपाई पर लिटाकर सुरक्षित बाढ़ के पानी से बाहर निकलवाया। महिला को इलाज के लिए झांसी भेजा गया है। (संवाद)

शहर के शांतिनगर में बाढ़ से हालात, मदद की आस
उरई। शहर के शांतिनगर में बाढ़ से हालात कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। मोहल्ले में भरा पानी कम तो हो रहा है, लेकिन लोग घरों से फिर भी नहीं निकल पा रहे हैं, हालत यह है कि करीब बीस घर पूरी तरह से घिरे हैं। बुधवार को हुई बारिश के बाद शहर के मोहल्ला शांतिनगर के हालात पानी से खराब हो गए। नून नदी में अचानक पानी बढ़ने से मोहल्ले में पानी भर गया। हालत यह हैं कि लोग पानी की वजह से घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। जानकारी के बाद भी कोई जनप्रतिनिधि व अधिकारी समस्या देखने नहीं आया और न ही किसी प्रकार की कोई सहायता मिली। (संवाद)




पहूज व सिंध नदी का जलस्तर बढ़ा, निनावली संपर्क मार्ग बंद
रामपुरा। क्षेत्र से निकली पहूज नदी व सिंध नदी का गुरुवार को फिर से जलस्तर बढ़ गया। जिससे नदी किनारे बसे कूसेपुरा, निनावली जागीर व नरौल मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। लोगों का कहना है कि अगर पानी ऐसे ही बढ़ता रहा तो शुक्रवार रात तक गांव के अंदर पानी घुसने लगेगा। जलस्तर बढ़ने से बिल्हौड़, जाखेता, डिकोली जागीर, मिर्जापुरा जागीर, रिठौरा, भेलवली, सुदंरपुरा आदि गांवों के लोग भी दहशत में हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed