{"_id":"648373d5e4639612c307f274","slug":"stoppage-of-all-three-trains-including-mahakal-sought-in-orai-orai-news-c-12-1-278072-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: महाकाल समेत तीनों ट्रेनों का उरई में मांगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: महाकाल समेत तीनों ट्रेनों का उरई में मांगा ठहराव
विज्ञापन
उरई। झांसी मंडल के अंतर्गत आने वाले सांसदों की बैठक झांसी के एक होटल में शुक्रवार को हुई। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने महाप्रबंधक प्रयागराज सतीश कुमार के सामने अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़ी रेलवे की समस्याएं उठाई। उन्होंने कहा कि महाकाल समेत जो भी ट्रेनें उरई स्टेशन पर बिना रुके जा रही है, उनका स्टापेज सुनिश्चित किया जाए। कोविड के दौरान जिन ट्रेनों का उनके संसदीय क्षेत्र के स्टेशनों पर स्टापेज बंद किया गए है, उनका स्टापेज फिर से बहाल किया जाए। उन्होंने एट-कोंच शटल के उरई तक विस्तार करने की भी मांग उठाई। साथ ही उरई होते हुए दिल्ली तक ट्रेन संचालित करने की मांग की।
झांसी के सांसद अनुराग शर्मा ने मऊरानीपुर से उरई के बीच सीधी रेल सेवा शुरु करने की मांग जोरदारी से उठाई। ग्वालियर के सांसद विवेक नारायण ने ग्वालियर छपरा मेल को झांसी कानपुर की बजाय ग्वालियर से भिंड, इटावा मार्ग से चलाने का प्रस्ताव रखा। इस पर राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने इसका विरोध किया।
उन्होंने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में संचालित होने वाली किसी भी ट्रेन की कटौती और रूट डायवर्ट नहीं किया जाए। बल्कि जो ट्रेनें नहीं रुक रही है, उनका स्टापेज सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत जिन स्टेशनों के कायाकल्प का काम किया जाना है, उसे तेजी से पूरा कराया जाए। महाप्रबंधक व डीआरएम आशुतोष ने कहा कि बैठक में जो भी प्रस्ताव आए है, वह अपनी रिपोर्ट लगाकर रेलवे बोर्ड को भेजेंगे।