फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Stop the practice of power cuts during Muharram processions.

Jalaun News: मोहर्रम जुलूस के दौरान बिजली कटौती की परंपरा बंद की जाए

Sun, 07 Jun 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Stop the practice of power cuts during Muharram processions.
जालौन। मोहर्रम के दौरान पूरे नगर की बिजली आपूर्ति बंद किए जाने की परंपरा समाप्त कर केवल जुलूस मार्ग तक ही बिजली कटौती सीमित किए जाने की मांग नगरवासियों ने ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजकर की है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी अशफाक राईन, जावेद, विनय निगम आदि ने ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजकर लिखा कि मोहर्रम के अवसर पर नगर क्षेत्र में ताजिया एवं छड़ आदि के जुलूस निकाले जाते हैं। सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर हर वर्ष पूरे नगर की विद्युत आपूर्ति कई घंटों के लिए बंद कर दी जाती है, जिससे लोगों परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में नगर में बिजली लाइनों के नवीनीकरण, केबलिंग और अन्य सुरक्षा संबंधी कार्यों पर बड़ी धनराशि खर्च की जा चुकी है। इसके बावजूद पूरे नगर की बिजली आपूर्ति बंद करना उचित नहीं है। लंबे समय तक बिजली कटौती होने से व्यापारियों, विद्यार्थियों, मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि यदि सुरक्षा कारणों से बिजली आपूर्ति बंद करना आवश्यक हो तो केवल उसी मार्ग अथवा क्षेत्र की बिजली अस्थायी रूप से बंद की जाए, जहां से जुलूस गुजर रहा हो। नगर के अन्य क्षेत्रों में नियमित बिजली आपूर्ति जारी रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed